Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
तुफान मेल न्यूज, कुल्लू। कुल्लू जिला के सरकारी डिपुओं में आटे की कमी के कारण सभी परेशान है। पिछले एक वर्ष से डिपुओं में आटा समय पर नहीं पहुंच पा रहा है। डिपो संघ हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष प्रवीण सूद ने कहा है कि इस कारण जहां डिपो होल्डर परेशान है वहीं आम उपभोक्ता भी परेशानी झेल रहे हैं।

डिपो होल्डरों को महीने में 20 दिन आटा लगाने के लिए सिविल सप्लाई के गोदामों के चक्कर काटने पढ़ रहे हैं जिस कारण उनका समय बर्बाद हो रहा है और आटे के चक्कर में अन्य उत्पाद को भी समय पर उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। उन्होंने सरकार प्रशासन व खाद्य आपूर्ति विभाग से मांग की है कि डिपुओं को दिया जाने बाला आटा समय पर दिया जाए। उन्होंने उपायुक्त कुल्लू, खाद्य आपूर्ति विभाग शिमला व प्रदेश सरकार को खत लिखकर जमीनी हकीकत से अवगत करवाया है। उन्होंने कहा कि आखिर आटे की सप्लाई क्यों नहीं हो पा रही है इसके कारणों को तलाशा जाना चाहिए। अन्यथा डिपो होल्डरों को अन्य रास्ता अपनाना पड़ेगा।