देखें वीडियो,,,,स्वर्ग प्रवास से लौटे देवताओं की भविष्यवाणी: 2025 सुखद रहेगा”


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

तुफान मेल न्यूज, मनाली।

देखें वीडियो,,,,,,,

42 दिनों के बाद स्वर्ग प्रवास से लौटे मनाली की उझी घाटी के आराध्य देवों ने आज भविष्यवाणी की। देवताओं के स्वर्ग प्रवास से आते ही देवालय में बंधी घंटियां खोल दी गईं। बंद पड़े रेडिय़ो व टी.वी. भी ऑन हो गए। देवताओं ने गुर के माध्यम से मानव जगत के लिए वर्ष 2025 सुखद बताया तथा कहा कि यह साल मिला जुला रहेगा।

स्वर्ग प्रवास से लौटे महाऋषि गौतम-महाऋषि व्यास व कंचन नाग द्वारा रविवार को कुल्लू घाटी के सैंकड़ों लोगों की उपस्थिति में दुनिया भर में होने वाले घटनाक्रम से अवगत करवाया गया। सुबह ही ऐतिहासिक गांव देव वाद्ययंत्रों से गूंज उठा। अपने आराध्य देवों के स्वर्ग प्रवास से लौटने को लेकर उत्सुक ग्रामीणों व देवता के कारकूनों ने देव विधिपूर्वक देवताओं का स्वागत किया। दोपहर बाद देवता के कारकूनों ने देव वाद्ययंत्रों के बीच देव विधि से कार्रवाई शुरू की। समस्त कुल्लू घाटी के लोगों ने गोशाल गांव में दस्तक देकर अपनी उत्सुकता प्रकट की। सभी कारकूनों व देवलुओं के देवालय में पहुंचते ही गोशाल गांव का माहौल भक्तिमय हो उठा। कारकूनों व पुजारियों द्वारा पूजा-अर्चना के बाद विधिपूर्वक मृदा लेप को हटाया गया। देवता के गुर व कारकूनों ने देवविधि को पूरा किया। देवता के कारदार हरी ठाकुर ने बताया कि मृदा लेप से हालांकि इस बार कुछ अधिक नहीं निकला लेकिन बेठड निकलने से लोग खुश हुए। बेठड निकलने से धार्मिक कार्य अधिक होंगे। बाल निकलने से लोग चिंतित भी दिखे। पत्थर निकलने से बाढ़ का खतरा अधिक है। फसल भी इस बार मिली जुली रहेगी। i

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!