हरियाणा की रेखा गुप्ता बनी दिल्ली की CM, ली शपथ

Published On:

तूफान मेल न्यूज,दिल्ली। हरियाणा के जींद में जन्मीं रेखा गुप्ता ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के पद की शपथ ले ली है। इस मौके पर PM नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। रेखा मूल रूप से जींद के नंदगढ़ गांव की रहने वाली हैं। इस गांव में उन्होंने बचपन के 2 साल गुजारे।

इसके बाद उनका परिवार दिल्ली चला गया।रेखा के सीएम बनने पर पैतृक गांव में ग्रामीणों ने जश्न मनाया। महिलाएं हरियाणवी गानों पर नाचीं और पुरुषों ने पूरे गांव में लड्डू बांटे। फतेहाबाद स्थित रेखा के मामा के घर में भी मिठाई बांटी गई। गांव की महिलाओं का कहना है कि यह उनके लिए बड़े गर्व की बात है कि उनके यहां की बेटी देश की राजधानी की मुख्यमंत्री बनी हैं। हम उन्हें गांव में बुलाकर सम्मानित करेंगे।