रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी

Spread the love

तुफान मेल न्यूज, दिल्ली. बीजेपी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर दी है। वह शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गई हैं। बीजेपी के विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से रेखा को नेता चुना गया है।

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट 20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बीजेपी ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता हासिल की है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में, बीजेपी ने आम आदमी पार्टी (आप) को करारी शिकस्त देते हुए 70 में से 48 सीटें जीतीं। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी, जिनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी इस पद पर रह चुकी हैं।शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्रियों अरविंद केजरीवाल और आतिशी को भी निमंत्रण भेजा गया है। इस समारोह में करीब डेढ़ लाख लोगों के आने की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!