कांगड़ा जिले में बड़ी कार्रवाई: एमबीबीएस डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को चिट्टा सप्लाई के आरोप में गिरफ्तार

Published On:

तुफान मेल न्यूज, कांगड़ा.

कांगड़ा जिले की बैजनाथ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में पंजाब के मोगा के एक एमबीबीएस डॉक्टर सहित तीन आरोपियों को चिट्टा (हेरोइन) सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर ने हिमाचल प्रदेश के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, चंबा से साल 2024 में अपनी डॉक्टर की डिग्री पूरी की थी। पुलिस ने बताया कि हाल ही में बैजनाथ में एक नेपाली को 6 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान पता चला कि मोगा के एक रिक्शा चालक ने उसे यह नशीला पदार्थ सप्लाई किया था। इसके बाद पुलिस ने मोगा में रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया और आगे की जांच में पता चला कि मोगा का एक डॉक्टर चिट्टे का मुख्य सप्लायर है।बैजनाथ पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी बैजनाथ अनिल शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।