कांगड़ा जिले में बड़ा भ्रष्टाचार: बीडीओ 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Published On:

तुफान मेल न्यूज, कांगड़ा.

कांगड़ा जिले के परागपुर में एक बड़ी कार्रवाई में विजिलेंस ने बीडीओ वीरेंद्र कुमार कौशल को 10 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बीडीओ ने ग्राम पंचायत कडोआ की प्रधान रीना देवी से फंड रिलीज करने की एवज में यह रिश्वत मांगी थी .

यह मामला कडोआ पंचायत में कुछ निर्माण कार्य के लिए डीसी कांगड़ा की ओर से 1.5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत होने के बाद सामने आया है।

बीडीओ ने राशि जारी करने के लिए रिश्वत मांगी थी, जिसे विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ लिया है।विजिलेंस धर्मशाला में भ्रष्टाचार निवारण (संशोधित) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।