Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
तूफान मेल न्यूज,कुल्लू।हरीश शर्मा को एक बार फिर से कराटे संघ हिमाचल का कोषाध्यक्ष और सोनू कुमार को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। बैजनाथ, जिला कांगड़ा में कराटे एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश की गवर्निंग बॉडी के चुनाव, को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह बैठक बैजनाथ व्यापर मंडल के अध्यक्ष मनोज कपूर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

चुनाव प्रक्रिया को युवा सेवाएं और खेल परिषद के पर्यवेक्षक सनी कुमार, युवा संगठक (DYSSO कांगड़ा), राष्ट्रीय कराटे महासंघ – कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन (KIO) के नियुक्त पर्यवेक्षक राजेश कुमार और कराटे एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के रिटर्निंग ऑफिसर, अधिवक्ता विनोद सगवाल की देखरेख में संपन्न किया गया।कराटे एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश से संबद्ध नौ जिला संघों के सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया।

हंशी जनक राज जम्वाल को कराटे एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया, ताकि वे संघ के कार्यों की देखरेख कर सकें और राष्ट्रीय कराटे महासंघ (KIO) के साथ समन्वय स्थापित कर सकें। इसके अतिरिक्त, श्री पवन ठाकुर को कराटे एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया।

चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित की गई, जिसके परिणामस्वरूप 2025-2027 कार्यकाल के लिए डॉ. संदीप कुमार (सोलन) को अध्यक्ष पी.एस. पंवार (शिमला) से वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष , मनोज कुमार (बिलासपुर) व दिनेश कुमार (मंडी) को उपाध्यक्ष दामन जम्वाल (कांगड़ा) से महासचिव, दिग्विजय सिंह चंदेल (पांवटा, सिरमौर) व हंसराज (मंडी) से संयुक्त सचिव, हरीश शर्मा (कुल्लू) से कोषाध्यक्ष, सोनू कुमार (कुल्लू), विपिन कुमार (चम्बा) व संजीव कुमार( हमीरपुर) से कार्यकारी सदस्य चुने गये। हरीश शर्मा व सोनू कुमार ने कराटे संघ हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन हेंशी जनक राज जम्वाल व अपने सभी सहयोगियों के आभार जताया। और कराटे संघ कुल्लू के सभी पदाधिकारियों ने इनकी नियुक्ति पर खुशी जाहिर की।