6.058 किलोग्राम चरस मामले मे तीसरा आरोपी कुल्लू से गिरफ्तार

Published On:

तूफान मेल न्यूज ,कांगड़ा जिला पुलिस नूरपुर ने नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 25 अक्टूबर 2024 को नाके के दौरान दो आरोपियों के कब्जे से 6.058 किलोग्राम चरस बरामद की थी।

पुलिस ने अर्जुन सिंह निवासी समकेहड़ ज्वाली और विपिन कुमार निवासी समकेहड़ को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने पर एक अन्य आरोपी का नाम सामने आया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस ने सुनियोजित ढंग से कार्रवाई करते हुए अन्य आरोपी महेश्वर सिंह निवासी मान्द्रा कहौला को इलाका झिड़ी मौहल (भुंतर जिला कुल्लू) से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि चरस मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी महेश्वर सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस इससे भी सख्ती से पूछताछ करेगी¹।