तुफान मेल न्यूज, कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री और भुट्टिको के अध्यक्ष ठाकुर सत्य प्रकाश ने कैबिनेट मंत्री और लोकसभा सांसद रहे किशन कपूर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि किशन कपूर एक कुशल राजनेता और समाजसेवी थे, जिन्होंने समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा।

उनके निधन से हिमाचल प्रदेश ने एक महान नेता को खो दिया है।ठाकुर सत्य प्रकाश ने कहा कि किशन कपूर के साथ उनके घरेलू संबंध थे और उन्होंने उनके साथ बिताए गए पलों को याद किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।