वर्ल्ड चैंपियन खो-खो खिलाड़ी नीता राणा का कुल्लू पहुँचने पर भव्य स्वागत

Published On:

खो-खो वर्ल्ड कप जीतकर भारत और प्रदेश का नाम किया रोशन

तुफान मेल न्यूज, कुल्लू। कुल्लू की रहने वाली वर्ल्ड चैंपियन खो-खो खिलाड़ी नीता राणा का कुल्लू पधारने पर लोगों ने भव्य स्वागत किया।

नीता राणा ने हाल ही में खो-खो वर्ल्ड कप जीतकर भारत और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

_नीता राणा की जीत की कहानी

_नीता राणा कुल्लू जिले के बियउंग गांव की रहने वाली हैं। वह एक किसान की बेटी हैं और उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में बड़ा नाम कमाया है। नीता राणा ने चौथी कक्षा से ही खो-खो खेलना शुरू किया था

_नीता राणा के खेल जीवन की मुख्य घटनाएं_

2014 में दसवीं में पढ़ते हुए पहला नेशनल खेला।2016 में 12वीं कक्षा में पढ़ते हुए एक बार फिर खो-खो का नेशनल खेलने गईं।

2016 से 2019 तक पंजाब विश्वविद्यालय में बीए की पढ़ाई की। इस दौरान भी खो-खो की कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया।नीता राणा की जीत ने प्रदेश और देश को गौरवान्वित किया है और उन्हें एक प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।