देव ब्रह्मा व माता महामाई के नवनिर्मित रथों के देवदर्शन को कनौन पहुँचे विधायक सुरेंद्र शौरी

Published On:

तुफान मेल न्यूज, सैंज। शुक्रवार को सैंज घाटी की ग्राम पंचायत कनौन में देव ब्रह्मा व माता महामाई के नवनिर्मित रथों की प्रतिष्ठा का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। देव कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया व देवदर्शन किए। यह कार्यक्रम देवता के डूघा स्थित मंदिर में आयोजित किया गया।

शुक्रवार शाम ही दोनों देव रथ कनौन स्थित कोठी में विराजित हुए। बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र शौरी अपनी धर्मपत्नी कीर्ति शौरी सहित भी शनिवार सुबह देवदर्शन के लिए कनौन गांव पहुंचे।

इस दौरान विधायक शौरी ने कनौन गांव में ग्रामवासियों की मांग पर सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए धनराशि प्रदान करने की घोषणा की। विधायक ने कहा है कि देव ब्रह्म व माता महामाई के रथ प्रतिष्ठा का भव्य व सफल आयोजन हुआ है। इस दौरान स्थानीय पंचायत प्रधान हीरा सिंह महता, बलदेव महंत, कुंदन कारदार, चमन चौहान, गब्बर सिंह, वेद राम आदि साथ मौजूद रहे।