हिमाचल प्रदेश: एचआरटीसी ड्राइवर ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, आरोपी आरएम पर गंभीर आरोप, वीडियो वायरल

Last Updated:

तुफान मेल न्यूज, कुल्लू।

देखें वीडियो,,,,,,,

https://youtube.com/shorts/p6KUUEcBd5s?si=Fmauo_LIVrYHsRbB
https://youtube.com/shorts/p6KUUEcBd5s?si=Fmauo_LIVrYHsRbB
https://youtube.com/shorts/p6KUUEcBd5s?si=Fmauo_LIVrYHsRbB

मंडी जिले के धर्मपुर बस डिपो में कार्यरत एचआरटीसी के ड्राइवर संजय कुमार ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। संजय कुमार कुल्लू जिले का निवासी था। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने आरएम धर्मपुर विनोद कुमार पर गंभीर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

वीडियो में संजय कुमार ने आरोप लगाया कि आरएम विनोद कुमार उसे चार महीनों से सैलरी नहीं दे रहे थे और बार-बार सस्पेंड करने की धमकी देते थे। इस मानसिक दबाव के कारण उसने यह कदम उठाया।मामले को लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम में हड़कंप मच गया है। निगम के डिविजन मैनेजर विनोद ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।