तुफान मेल न्यूज, कुल्लू । भारतीय जनता पार्टी जिला कुल्लू के नवनियुक्त अध्यक्ष अमित सूद ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के जन्मदिन के मौके पर उनके शिमला स्थित निवास स्थान पर मुलाकात की ओर उन्हें बधाई दी। अध्यक्ष बनने के बाद इनकी यह पहली मुलाकात थी।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अमित सूद को जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी। इस मौके पर आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार, मार्केटिंग कमेटी के अध्यक्ष अमर ठाकुर सहित ठाकुर चंद पूर्व मंडल अध्यक्ष, मनीषा सूद महिला मोर्चा प्रदेश सचिव,दुर्गा ठाकुर पूर्व मंडल उपाध्यक्ष,जगदीश ठाकुर पूर्व मंडल महामंत्री राजेश राठी कार्यालय सचिव,जगदीश ठाकुर किसान मोर्चा सचिव,आनी विधानसभा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष वेद ठाकुर,विवेक वर्मा, नरोत्तम ठाकुर जी भी उपस्थित रहे।

इसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यालय दीप कमल में संगठन मंत्री सिद्धार्थन से भी भेंट की ओर संगठन को मजबूत करने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। अमित सूद ने जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, संगठन मंत्री सिद्धार्थन और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सहित सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।