तुफान मेल न्यूज, कुल्लू।
देखें वीडियो,,,,,
प्रसिद्व पर्यटन नगरी मणिकर्ण के चोज पर्यटन गांव में इकारौस रेस्टोरेंट प्रदेश के पर्यटन स्थलों के हजारों रेस्तरां से अलग होगा। इस तरह के स्तरीय रेस्टोरेंट के खुलने से घाटी के पर्यटन को पंख लगेंगें। सुपर स्टार सुविधा होने के कारण घाटी में उच्च स्तरीय पर्यटकों का आवागमन होगा। जिससे पूरी घाटी के पर्यटन व्यवसाय को लाभ होगा।

रेस्टोरेंट के संचालक शौनक, खुशी,इंद्र शर्मा आदि का कहना है कि यहां पर रेटोरेंट में हाई लेवल के शैफ मौजूद रहेंगें। यह प्रदेश का पहला ऐसा रेस्टोरेंट होगा जहां पर्यटकों को लोकल व ग्लोवल कॉकटेल फूड उपलब्ध होंगे। यहां पर हर प्रकार के भोजन बनाने के लिए अलग-अलग यूनिक व शिक्षित शैफ उपलब्ध है।

इस रेस्टोरेंट में साउथ इंडियन कांसेप्ट लाया गया है और यह यूनिक कंसेप्ट है,जो इंडिया में पहली बार हो रहा है।
नॉर्थ इंडियन,साउथ इंडियन फूड के अलावा टर्की

फूड,अमरीकन फूड,अफ्रीकन फूड व इंडियन स्पाइसी फूड का फ्यूजन तैयार करके इस रेस्टोरेंट में एक नई मिसाल पेश की जा रही है।

दुनियाभर के व्यजनों का फ्यूजन करवाने बाला यह रेस्टोरेंट व्यजनों की दुनिया में एक बहुत बड़ा शोध केंद्र भी स्थापित होगा। नॉर्थ इंडियन खाने में चटनी व सलाद भी स्पेशल फ्यूजन होंगें। इस रेस्तरां में जाकर ग्राहक जहां ग्लोवल व्यजनों के चटकारे तो लेंगें साथ ही दुनिया के किसी भी देश के व्यजन का स्वाद व अहसास चोज गांव में बैठकर की कर सकते हैं।