सरेउलसर झील के समीप पर्यटक महिलाएं रास्ता भटकी,पुलिस ने किया रेस्क्यू

Published On:

तूफान मेल न्यूज,बंजार। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल सरेउलसर में बीती शाम दो महिला ट्रैकर्स रास्ता भटक गईं। राजस्थान से घूमने आई ये महिलाएं जलोड़ी जोत से आगे सेरोलसर झील के पास गलत रास्ते पर चली गईं। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम कुल्लू को दी। इसके बाद आनी थाने से रेस्क्यू टीम भेजी गई।

शाम तक दोनों महिलाओं को बंजार के साथ शोजा नामक स्थान पर सुरक्षित पहुंचा दिया गया और उन्हें उनके रास्ते पर भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार दोनों महिलाएं रविवार सुबह डे-हाइकिंग पर सन्यूल गई थीं। सेरोलसर झील के पास लौटते समय वे रास्ता भटक गईं और गलत रास्ते से 360 प्वाइंट पर पहुंच गईं। इसके बाद दोनों ने पुलिस को सूचना दी। फिर उन्हें बचा लिया गया।पुलिस ने सुचेता पुत्री एसके पराशर और कीर्ति शर्मा पुत्री राज तारा चंद निवासी वैशाली नगर जयपुर राजस्थान को सुरक्षित रेस्क्यू किया।