दशहरा उत्सव के देवी देवताओं के लिए नए टेंट किए जाएंगे वितरित, ट्रायल के तौर पर बांटे गए 25 टेंट
तुफान मेल न्यूज, कुल्लू
देखें वीडियो,,,,,कुल्लू का दशहरा देवी- देवताओं का महाकुंभ है- सीपीएस सुन्दर सिंह ठाकुर कहा, देवी- देवताओं की सुविधाओं पर ध्यान न दें तो दशहरा उत्सव के कोई मायने नही

दशहरा उत्सव के देवी देवताओं के लिए नए टेंट किए जाएंगे वितरित, ट्रायल के तौर पर बांटे गए 25 टेंट
तुफान मेल न्यूज, कुल्लू
जिला कुल्लू के ढालपुर मैदान में अंतरराष्ट्रीय दशहरा देव महाकुंभ के लिए जिला से देवी देवताओं का आगमन शुरू हो गया है। तो वहीं ढालपुर मैदान में देवी देवताओं के हारी यानो के द्वारा अस्थाई तौर पर टेंट भी लगाए जा रहे हैं। ऐसे में दशहरा उत्सव समिति के द्वारा अबकी बार प्रदर्शनी मैदान के साथ जो देवी देवता बैठ ते हैं वहाँ पर 25 नए टेंट लगाए हैं और फिलहाल यह ट्रायल किया जा रहा है. भविष्य मे कुल्लू दशहरा में आने वाले सभी देवी देवताओं को यह टेंट वितरित किए जाएंगे। ताकि यहां पर देवताओं के साथ आए लोगों को ठहरने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। सीपीएस सुंदर ठाकुर ने बताया कि देवी देवता कारदार संघ के साथ बैठक की गई थी और उसमें निर्णय लिया गया था कि देवी देवताओं के टेंट एक बराबर लाइन में लगने चाहिए।
क्योंकि अगर किसी प्रकार की आग जनी की घटना होती है। तो यहां फायर ब्रिगेड को पहुंचने में आसानी हो सके और किसी भी प्रकार का नुकसान ना हो सके। उन्होंने बताया कि साई फाउंडेशन के द्वारा यह टेंट दिए गए हैं और इसका ट्रायल किया जा रहा है। आगामी समय में सभी देवी देवताओं को एक ही रंग के टेंट वितरित किए जाएंगे। ताकि देवी देवताओं की शोभा बनी रह सके। उन्होंने कहा कि इस बारे सभी देवी देवताओं के कारदारों के साथ भी चर्चा की जा रही है।