गंगा सिंह बने जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

तुफान मेल न्यूज, कुल्लू.

जिला भाजपा ने मनाली मंडल के नशाला गांव से सम्बन्ध रखने वाले कर्मठ भाजपा कार्यकर्ता को जिला भाजपा अनसूचित जाति मोर्चा का अध्यक्ष बनाया है।यह जानकारी जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने दी उन्होंने बताया प्रदेश और जिला के शीर्ष नेतृत्व से सलाह मशवरा करने के पश्चात उक्त निर्णय लिया है ।

वर्तमान में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष पोशू राम को भाजपा अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया है। अनूसूचित जाति मोर्चा के नव नियुक्त अध्यक्ष गंगा सिंह ने इससे पूर्व भाजपा के विभिन्न पदों पर कार्य किया है।उनके अनुभव को देखते हुए भाजपा ने उन्हे मनाली मंडल भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष पद से पदोंउन्नत करके अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अधक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। गंगा सिंह वर्ष 2017 में भी मनाली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष रहे हैं।इससे साथ गंगा सिंह भाजपा मनाली मंडल के भी उपाध्यक्ष रहे हैं।जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने आशा जताई है कि गंगा सिंह अपनी जिम्मेबारी का निष्ठा पूर्वक वहन करते हुए जिला में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!