तुफान मेल न्यूज, रामपुर
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद अब लैंडस्लाइड का सिलसिला भी शुरू हो गया है। शिमला जिले में रामपुर से तकलेच जाने वाले रोड पर खनोटू के साथ भारी लैंडस्लाइड हुआ है। लैंडस्लाइड आज सुबह के समय हुआ है, जिसका खौफनाक वीडियो भी सामने आया है। रामपुर में पहाड़ का एक हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया। लैंडस्लाइड उस वक्त हुआ जब खनोटू के साथ लाडा नाला के पास एक ऑल्टो कार गुजर रही थी, इसी समय अचानक लैंडस्लाइड हो गया और पहाड़ी का एक हिस्सा दरक कर सड़क पर गिर गया। जिसकी चपेट में ऑल्टो कार भी आ गई। हालांकि लैंडस्लाइड को देखते हुए ड्राइवर ने कार को पीछे कर दिया, लेकिन फिर भी कार के अगले हिस्से पर पहाड़ी से पत्थर आ गिरे। जिससे कार को भारी नुकसान पहुंचा है। हादसे के समय गाड़ी में 2 लोग सवार थे। गनीमत रही की दोनों लोग सुरक्षित रहे और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
रामपुर से तकलेच रोड पर लैंडस्लाइड, एक कार आई चपेट में
