लेखक कवि एंव शिक्षाविद् वौद्विक कमल कांत विद्राही के निधन पर शोक व्यक्त

Spread the love

तुफान मेल न्यूज,कुल्लू।हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्व साहित्यकार, लेखक कवि एंव शिक्षाविद् वौद्विक कमल कांत विद्राही के निधन पर पूर्व वागवानी मंन्त्री एंव भुट्टिको के अध्यक्ष ठाकुर सत्य प्रकाश ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हमने साहित्यकार, लेखक, कवि व शिक्षाविद् विद्वान को खो दिया है जिसकी क्षतिपूर्ति आज़ के समय में असम्भंव है। उन्होने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कमल कांत शर्मा नए साहित्यकार व कवियों की पौध को तैयार करने में हमेशा सक्रिय रहते थे, उनके निधन से साहित्यकार, लेखक, कवियों व संस्कृतिविदों को गहरा आद्यात हुआ है। कमल कांत शर्मा को उनकी विद्वुता के लिए भुट्टिको की ओर से ”पुरोहित चन्द्रशेखर वेवस लोक साहित्य राष्ट्रीय पुरस्कार“ वर्ष 2009-10 में सम्मानित किया गया है। उनके निधन पर प्रेमलता ठाकुर डायरेक्टर कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक, रोहित ठाकुर, मोहर सिह उपाध्यक्ष भुट्टिको, विजय सिह ठाकुर मुख्य महाप्रबंधक भुट्टिको, रमेश ठाकुर मुख्य सलाहकार मदन लाल, टिकम राम, आत्मा राम, निर्मला देवी, कलावती, ईन्द्रा देवी, निदेशक भुट्टिको, महाप्रबंधक रूप सिह, किशन चन्द, सूरती देवी, , दिनेश ठाकुर, कविता ठाकुर, नीना ठाकुर, ओम प्रकाश, वीना देवी, प्रेम चन्द, यशवीर, गौरव, सुषमा, शालनी आदि ने इनके निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए अपनी संवेदनांए प्रकट की है।उधर ऑथर्स गिल्ड आफ हिमाचल के अध्यक्ष जयदेव विद्रोही और अन्य पदाधिकारियों ने भी शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!