आनी में अचानक आई बाढ़ से प्रभावित हुए 90 लोग ,10 लोग फंसे प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

मैगा मॉक ड्रिल के तहत सिविल अस्पताल आनी को बनाया गया घटनास्थल

उपमंडल स्तर के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मॉक ड्रिल में लिया भाग

तुफान मेल न्यूज,आनी

– प्रदेश भर में आयोजित मैगा मॉक ड्रिल के तहत उपमंडल आनी के सिविल अस्पताल में शुक्रबार को उपमंडल स्तर की मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी एसडीएम एव्ं तहसीलदार आनी भीम सेन नेगी ने की। इस दौरान अस्पताल में अचानक आई बाढ़ के कारण 90 लोग प्रभावित हुए। इसमें अस्पताल के 50 कर्मी. 20 मरीज और 20 तीमारदार शामिल थे। बाढ़ के कारण मची अफरा तफरी में 80 लोग सुरक्षित निकाले गए ।

लेकिन प्रशासन को 10 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली। करीब सवा दस बजे इन लोगों को बचाने के लिए प्रशासन ने रेस्क्यू आपरेशन चलाया।मॉक ड्रिल के दौरान प्रातः 10:45 तक 5 फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू कर निकाला गया। 12 बजे तक रेस्क्यू आपरेशन को समाप्त कर दिया गया। इसके साथ साथ राहत कार्य भी जारी रहा। फंसे हुए लोगों में से 1 की मृत्यु हुई और दो अन्य घायल हुए। उनका उपचार प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। इसमें से एक मरीज को आईजीएमसी शिमला और एक को रामपुर के खनेरी अस्पताल को रेफर कर दिया गया।

आपदा की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। सभी विभागों के अधिकारी सबसे पहले आनी के मेला मैदान में जुटे और आपदा से निपटने के लिए तत्परता दिखाते हुए सभी घटना स्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। मैगा मॉक ड्रिल के आयोजन के दौरान मृतक के परिजनों को 25 हजार और घायलों को 5-5 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की गई। इन्सिडेंट कमांडर तहसीलदार आनी भीम सिंह की अगुआई में प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य को अंजाम दिया। इस कार्य में सहायक आयुक्त (विकास) एवं बीडीओ आनी अमनदीप सिंह भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीएमओ डॉ. भागवत मैहता की अगुआई में उपचार कार्य शुरु किया गया। जबकि इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी पंछी लाल. सीडीपीओ ईन्द्र सिंह गर्ग.खाद्य एव्ं आपूर्ति निरीक्षक धनवीर सिंह. प्रधान लाल सिंह. तथा आपदा मित्रराजस्व विभाग. स्वास्थ्य विभाग. लोक निर्माण विभाग. पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी सहित आपदा प्रबंधन के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!