रमेश ठाकुर के सर सजा युवा कॉंग्रेस आनी के अध्यक्ष का ताज


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

डेढ़ साल से कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में दे रहे थे सेवाएं
रघुपुर क्षेत्र से कांग्रेस को पहली बार मिला नया नेतृत्व
तुफान मेल न्यूज,आनी।

आनी विधानसभा क्षेत्र के रघुपुर क्षेत्र के युवा तेज तर्रार कांग्रेस नेता रमेश ठाकुर को युवा कांग्रेस आनी का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है।
उनकी नियुक्ति के आदेश युवा कॉंग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी ने जारी किए हैं।
अब तक रमेश ठाकुर आनी युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पार्टी को अपनी सेवाएं दे रहे थे।
उनकी ताजपोशी से रघुपुर क्षेत्र को पहली बार युवा कांग्रेस की कमान सौंपी गई है।


आपको बता दें कि रमेश ठाकुर पूर्व में युवा कांग्रेस के डेढ़ वर्षों तक महासचिव के अलावा
डेढ़ वर्ष से कार्यकारी अध्यक्ष थे।
साथ ही उन्हें लोकसभा चुनावों के दौरान आनी विधानसभा क्षेत्र के चुनाव कॉर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अपनी ताज पॉश से खुश होकर रमेश ठाकुर ने युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर,प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,राज्य प्रभारी विनीत कम्बोज,सहप्रभारी योगेश हांडा,मंडी लोकसभा क्षेत्र प्रभारी जयवर्धन खुराना,प्रदेश महासचिव होतम ठाकुर, प्रदेश महासचिव छेरिंग नेगी,

जिला कांग्रेस कुल्लू के अध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष सेस राम आजाद,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के अध्यक्ष उपेंद्रकांत मिश्रा सहित तमाम शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।
रमेश ठाकुर ने कहा की नई जिम्मेदारी मिलने पर उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
और कांग्रेस पार्टी को अपने कार्यकाल में वे नई ऊंचाइयों तक ले जाने का भरसक प्रयत्न करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!