देखें वीडियो: वीरभद्र सिंह ने किया देव संस्कृति का उत्थान,बोले देव संस्कृति चेरिटेबल के मुख्य ट्रस्टी ओम प्रकाश शर्मा


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

तुफान मेल न्युज, कुल्लू

विस्तृत समाचार,,,,,,,

प्रदेश में देवनीति को कांग्रेस ने दिया सम्मान
भाजपा हमेशा रही है हिंदुत्व विरोधी
देव संस्कृति के सरंक्षण में पूर्व कांग्रेस सरकार की रही है भूमिका
देव संस्कृति चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष ओम प्रकाश ने बीजेपी पर साधा निशाना
तूफान मेल न्यूज,कुल्लू।
लोकसभा चुनाव के दौरान आज भाजपा हर जगह जाकर हिंदुत्व का नारा दे रही है। लेकिन भाजपा हमेशा हिंदुत्व की विरोधी रही है और चुनाव के दौरान ही वह हिंदुत्व का ढोंग जनता के सामने रखती है। ढालपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए देव संस्कृति चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अगर बात करें तो यहां पर देव नीति को हमेशा ही कांग्रेस ने सम्मान दिया है और देव संरक्षण की दिशा में भी पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के द्वारा ऐसे कई कार्य किए गए हैं। जिसका फायदा आज भाजपा को भी हो रहा है। ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मंदिरों के संरक्षण के लिए 25 लाख से लेकर 50 लाख रुपए तक की राशि दी। जिला कुल्लू में भी 58 ऐसे मंदिर है जिन्हें 25-25 लाख रुपए की राशि दी गई है। इसके अलावा जो मंदिर अग्निकांड में नष्ट हो गए थे उनके पुनर्निर्माण के लिए भी 50 लाख रुपए की राशि दी गई है। पूर्व कांग्रेस सरकार के समय रिवाल्विंग फंड की शुरुआत की गई और आज हिमाचल प्रदेश के 2000 मंदिरों को यह फंड मिल रहा है। जिससे देव संस्कृति से जुड़े सभी कार्यों को पूरा किया जा रहा है। लेकिन भाजपा देव संस्कृति के संरक्षण के लिए बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि जिला कुल्लू में देव सदन सहित कई अन्य से भवन है। जहां पर आज भाजपा के लोगों को अधिक फायदा मिल रहा है। यह सब कार्य पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के द्वारा किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब मंडी संसदीय क्षेत्र से विक्रमादित्य सिंह को चुनावी मैदान में उतर गया है और वह भी हिमाचल प्रदेश की देव संस्कृति को समझते हैं। ऐसे में भाजपा सिर्फ चुनावो के समय हिंदुत्व का रोना जनता के समक्ष रोती है। जबकि हिंदुत्व से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। हिंदुत्व के नाम पर भाजपा के नेताओं ने कई लोगों के साथ शोषण किया है और कांग्रेस ने हिंदुत्व के नाम पर गरीबों महिलाओं व कमजोर वर्ग के लोगों का सम्मान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!