तूफान मेल न्यूज, कुल्लू
देश का विभाजन मुस्लिम तुष्टिकरण का परिणाम है,यह बात पूर्व मंत्री एवं मंडी लोकसभा भाजपा प्रभारी गोविंद सिंह ठाकुर ने कही। वे यहां अटल सदन में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व नेहरू के कारण देश का विभाजन हुआ है। जबकि वर्तमान सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की राह को आगे बढ़ाया है।देश का विभाजन मुस्लिम तुष्टिकरण का परिणाम है,यह बात पूर्व मंत्री एवं मंडी लोकसभा भाजपा प्रभारी गोविंद सिंह ठाकुर ने कही। वे यहां अटल सदन में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व नेहरू के कारण देश का विभाजन हुआ है। जबकि वर्तमान सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की राह को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र जारी किया है उसमें विभाजन का प्रयास किया है। जबकि हमारा विचार है कि सबका विकास और किसी को तुष्टिकरण न कर सभी धर्मों व पंथों का समान आदर करते हैं। जबकि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कह रही है कि जाती आधार पर सर्वेक्षण होगा। जो देश को बंटाधार की साजिश है। अल्प संख्यक का तुष्टीकरण सिर्फ वोट बैंक की राजनीति है। जबकि अल्प संख्यक की कभी सेवा नहीं की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच अब उनके घोषणापत्र में सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि देश के टुकड़े-टुकड़े करने का प्रयास किया जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आरक्षण समाप्त करने की बात कही है और फिर से आरक्षण धर्म के आधार पर देंगें। जबकि भीमराव अंबेडकर ने यह व्यवस्था बनाई थी गरीब लोगों को आरक्षण होगा। लेकिन कांग्रेस अब किस को आरक्षण देकर फायदा उठाना चाह रही है यह भविष्य के गर्व में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि मध्यम वर्ग के लोगों से 50 फीसदी टेक्स लिया जाएगा जिसे बाद में सबको बांटा जाएगा। इसके अलावा यह भी कहा है कि जिसकी संपति अलग-अलग स्थानों पर होगी जैसे जिसके पास दो या तीन घर है उनमें एक मकान के अलावा अन्य सारे मकान जब्त कर दिए जाएंगे और यह मकान भी बांटें जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह सोच कांग्रेस की है। जबकि भाजपा सबका विश्वास और सबका विकास पर विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि विशेष समुदायों को फायदा देना कांग्रेस की तुष्टीकरण का ही नतीजा है और कांग्रेस जाति व समुदाय के आधार पर देश को बांटना चाहती है। इस दौरान उनके साथ बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी,भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद चंदेल सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।देश का विभाजन मुस्लिम तुष्टिकरण का परिणाम है,यह बात पूर्व मंत्री एवं मंडी लोकसभा भाजपा प्रभारी गोविंद सिंह ठाकुर ने कही। वे यहां अटल सदन में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व नेहरू के कारण देश का विभाजन हुआ है। जबकि वर्तमान सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की राह को आगे बढ़ाया है।
