तूफान मेल न्यूज,शिमला। हिमाचल प्रदेश में होने बाले उपचुनाव व लोकसभा चुनाव के लिए अब कांग्रेस शीघ्र टिकटों की घोषणा कर सकती है। दो लोकसभा क्षेत्र व छह विधानसभा क्षेत्रों में अभी तक कांग्रेस टिकटों की घोषणा नहीं कर पाई है। जबकि भाजपा सभी चार लोकसभा सीटों पर व विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है। हिमाचल के CM सुखविंदर सुक्खू दिल्ली रवाना हो गए हैं। सुक्खू दिल्ली में 2 लोकसभा और 6 विधानसभा सीटों के टिकट पर सीनियर लीडर के साथ चर्चा करेंगे। आज शाम या कल सुवह स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग होने की उम्मीद है। इससे पहले दिल्ली में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का SC-ST के सशक्तिकरण को लेकर कॉन्क्लेव है। स्क्रीनिंग कमेटी मीटिंग में विधानसभा उप चुनाव के लिए छह सीटों पर प्रत्याशियों को तय किया जाएगा। इसमें हमीरपुर और कांगड़ा लोकसभा सीट के प्रत्याशी तय किए जाएंगे। हमीरपुर से कांग्रेस आस्था अग्निहोत्री को चुनाव लड़ाना चाहती है, लेकिन आस्था इनकार कर चुकी हैं। अब देखना है कि यहां से कांग्रेस किसको चुनावी मैदान में उतारती है। जबकि कांगड़ा सीट से आरएस बाली का नाम भी चल रहा है।
कांग्रेस के टिकटों की शीघ्र हो सकती है घोषणा,CM दिल्ली रवाना
