कंगना बरसाती मेंढक, कल चली जायेगी वापिस: विक्रमादित्य

Spread the love

तुफान मेल न्यूज, आनी

मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी कंगना रनौत आज यहां पर है और कल वह वापस चली जाएगी। ऐसे में कंगना रनौत बरसात में आने वाले मेंढक की तरह है। आनी पहुंचे कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आजकल चुनाव प्रचार के दौरान कंगना रनौत जिस तरह से अपनी वेशभूषा पहन रही है। उससे तो यह पता चलता है कि जैसे वह किसी फिल्म की शूटिंग कर रही है। क्योंकि वेशभूषा बदलने से वह स्थानीय लोगों का दिल नहीं जीत सकती और ना ही वे स्थानीय लोगों के दर्द को समझ सकती है। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों यहां मौसम अच्छा है और कंगना रनौत भी मौसम का मजा लेने के लिए यहां आई है। दो-तीन महीने के बाद में फिर से अपना बोरिया बिस्तर लेकर वापस मुंबई की ओर लौट जाएगी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इसके अलावा टीवी चैनलों में भी कुछ सर्वे आ रहे हैं जिसमें बता रहे हैं कि केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बन रही है। इसी तरह का सर्वे हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान भी हुआ था। लेकिन बाद में वह सब सर्वे फेल हो गए थे। केंद्र सरकार के द्वारा टीवी चैनलों का अन्य संस्थाओं को ईडी, सीबीआई तथा आयकर विभाग का डर दिखाया जा रहा है। जिसके चलते वह लोग भी गलत सर्वे पेश कर रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ऐसे में देश की जनता इस सर्वे पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं कर रही है उन्होंने कहा कि आपदा से हुए नुकसान को लेकर केंद्र से 12000 करोड रुपए की मांग की गई थी। लेकिन अब तक कोई पैसे आए ही नहीं। ऐसे में भाजपा के नेता जो इस पैसे के गबन की बात कह रहे हैं। वह पूरी तरह से गलत है। वही विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि वह दिल्ली में तो जाते हैं। लेकिन हिमाचल की आवाज कभी भी केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष नहीं उठाते हैं। वह सिर्फ केंद्रीय मंत्रियों को टोपी और शॉल पहनकर वापस आ जाते हैं। ऐसे में जयराम ठाकुर को हिमाचल के हितों की बात केंद्र सरकार के मंत्रियों के समक्ष जरूर करनी चाहिए थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!