दर्दनाक सड़क हादसा दंपति की मौत,बेटा बहु गंभीर घायल

Published On:

तूफान मेल न्यूज,बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यह घटना मटौर-शिमला एनएच पर हुई जहां हादसे में दंपति की मौत हो गई। जबकि बेटा-बहू गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हादसा सोमवार सुबह थाना बरमाण के अंतर्गत देलग के पास हुआ। जहां कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिर गई।
जानकारी के अनुसार सभी लोग कार एचपी 23 बी-8217 में सवार होकर मार्कंडेय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जब वह बरमाणा के देलग के पास तीखे मोड़ पर पहुंचे तो चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई।
मृतकों की पहचान सुभाष कुमार (57) पुत्र धनीराम व उनकी पत्नी रंजना देवी (55) निवासी गांव झज्जर डाकघर गेहड़वीं के रूप में हुई है। जबकि, अंकुश कुमार व उनकी पत्नी अंकिता कुमारी (22) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
डीएसपी मदन धीमान ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस दुर्घटना की गहनता से जांच में जुटी है। मृतकों के पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।