तुफान मेल न्यूज, शिमला
देखें वीडियो:
कंगना को भगवान राम सदबुद्धि दें..बोले विक्रमादित्य सिंह
मनाली की जनसभा में कंगना द्वारा किए गए प्रहार का जबाव देते हुए विक्रमादित्य सिंह ने भी अब कंगना को आड़े हाथों लिया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि कंगना रनौत जिस भाषा का प्रयोग कर रही है वह हिमाचल की संस्कृति नहीं है। आज से पहले कभी देवभूमि में इस तरह की शब्दावली का प्रयोग नहीं हुआ है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भगवान राम उन्हें जल्द सदबुद्धि दें।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह क्या खाती है, और मुंबई में क्या पीती हैं। इससे हिमाचल की जनता को कुछ लेना देना नहीं है और ना ही यह सभी हिमाचल के मुद्दे हैं। पीब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि कंगना रनौत को खाने पीने के बजाय हिमाचल के असल मुद्दों पर बात करनी चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि मनाली में इस साल प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी आपदा आई थी। वहीं मनाली में अपना घर बताने वाली कंगना कांग्रेस को कोसने के बजाय उस पर बात करती तो बेहतर होता। कंगना ने न तो आपदा के समय अपने लोगों की सुध ली और न ही उनकी कोई मदद की।विक्रमादित्य सिंह ने कंगना से मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए उनके योगदान और विजन के बारे में पूछा है और कहा कि वह जनता के सामने अपना योगदान और विजन रखें। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा का प्रयोग करने के लिए उन्हें नमन है। कंगना क्षेत्र के मुद्दों और समस्याओं पर बात करे, ताकि कांग्रेस सरकार उन समस्याओं को सुलझाने का प्रयास कर सके।