तूफान मेल न्यूज,डेस्क। संवत का कालयुक्त संवत् में अनेक प्रकार के पेचीदा रोगों के कारण प्रजा को कष्ट होता है। राजाओं में परस्पर युद्ध से प्रजा का विनाश होता है। वर्षा पर्याप्त होने से धान्यादि में वृद्धि होगी, जिससे साधारण जनता सुखी रहेगी। कुछ विशेष स्थानों पर भयंकर वर्षा होने से खड़ी फसलों हानि तथा बाढादि की स्थिति बनेगी। रोहिणी का निवास सन्धि पर होने से इस वर्ष देश में कहीं अधिक व कहीं कम वर्षा होगी । भूस्खलन अग्निकाण्ड एवं विस्फोट आदि के कारण जन-धन की हानि हो सकती है।

कुछ प्रदेशों में बहुत कम वर्षा के कारण सूखा व पेयजल की कमी हो सकती है।
—-राजा मंगल का फल—संवत् का राजा मंगल होने से इस वर्ष वायु वेग तीव्र रहेगा, तथा वायुयान दुर्घटनाएं, अग्निकांड, भूकम्प आदि प्राकृतिक उत्पातों में विशेष वृद्धि होगी। तीव्र वायुवेग एवं बादल होने पर भी वर्षा की कमी रहेगी। देश में चोरी, ठगी, बेईमानी और भ्रष्टाचार की घटनाएं अधिक होंगी। लोग धर्म-कर्म की ओर रूचि कम रखेंगे।