तूफान मेल न्यूज,कुल्लू।
जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के अटल सदन में 12 अप्रैल को जहां बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक का आयोजन किया जाएगा। तो वही इस बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र भाजपा की उम्मीदवार कंगना रनौत भी विशेष रूप से शामिल होंगी। जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में कुल्लू भाजपा मंडल की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष ठाकर चंद के द्वारा की गई। तो वहीं उम्मीदवार कंगना रनौत के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी इसमें विशेष रूप से चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष ठाकर चंद ने बताया कि अटल सदन में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक भी रखी गई है और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी इस इसमें विशेष रूप से रणनीति तैयार की जाएगी। इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से शामिल होंगे और मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद उम्मीदवार कंगना रनौत भी इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएगी। वही, शुक्रवार को ढालपुर के अटल सदन में कार्यकर्ता मिलन समारोह का भी आयोजन किया जाएगा।वही, इस बैठक में लोकसभा कैंडिडेट प्रभारी अखिलेश कपूर, जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल, भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित सूद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। लोकसभा कैंडिडेट प्रभारी अखिलेश कपूर ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र में लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जा रही है और उम्मीदवार कंगना रनौत भी जनसंपर्क अभियान में जुटी हुई है। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से भाजपा मंडी संसदीय क्षेत्र में भारी मतों से विजय होगी। भाजपा नेता नरोतम ठाकुर ने कहा कि कुल्लू में भी भाजपा के द्वारा बूथ स्तर पर बैठक की जा रही है और युवाओं, महिलाओ को भी भारी संख्या में संगठन के साथ जोड़ा जा रहा है। ऐसे में आने वाले समय में जगह जगह कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन भी किए जाएंगे। प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित सूद ने बताया कि आज प्रदेश में कांग्रेस हताश हो गई है और डर के मारे अभी तक अपने उम्मीदवारों की भी घोषणा नहीं कर पाई है। ऐसे में पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में लोगों का जनादेश है और मंडी संसदीय क्षेत्र में भी लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीता जाएगा। कुल्लू में शुक्रवार को कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें कुल्लू भाजपा मंडल, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित अन्य संगठनों से जुड़े पदाधिकारी शामिल होंगे। वही, इस बैठक में भाजपा के विभिन्न संगठनों से जुड़े सद्स्य भी शामिल रहे।