तुफान मेल न्यूज,कुल्लू।
देखें वीडियो,,,,,,
विस्तृत समाचार,,,
पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने सभी अटकलों को खारिज कर दिया है और अब वह कांग्रेस के टिकट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। मंडी संसदीय क्षेत्र से टिकट न मिलने पर भाजपा से नाराज चल रहे पूर्व सांसद महेश्वर सिंह के घर कार्यकर्ताओं ने बैठक का आयोजन किया। इस अवसर पर एक हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी। इस अवसर पर महेश्वर सिंह को लेकर लगाई जा रही सारी अटकलों पर विराम लग गया है। महेश्वर सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि वह मोदी के लिए काम करेंगें। उनके इस बयान से स्पष्ट हो गया है कि वह अब कांग्रेस में शामिल नहीं होंगें बल्कि पार्टी का साथ देंगें। गौर रहे कि महेश्वर सिंह मंडी सीट से टिकट न मिलने पर नाराज थे और कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा जोरों पर थी,लेकिन आज उन्होंने अपने घर बुलाई बैठक में स्पष्ट कर दिया है कि वह मोदी के लिए काम करेंगें। हलांकि उन्होंने कंगना का नाम नहीं लिया सिर्फ मोदी को कामयाब करने की बात कही। इससे पहले महेश्वर सिंह कंगना को दिए टिकट पर सवाल खड़े कर चुके थे। यहां तक कह था कि हमारी पार्टी में कुछ वुद्धिजीवी लोग बैठे हैं और यह भी कहा था कि जिनकी भाजपा में प्राथमिक सदस्यता भी नहीं है उन्हें टिकट देना कितना उचित है। उधर महेश्वर सिंह के कांग्रेस में शामिल होने से भाजपा भी घबराई हुई थी और ऐसी स्थिति में मंडी से कांग्रेस का प्रत्याशी महेश्वर सिंह होने थे और भाजपा को जहां बहुत बड़ा झटका लगना था वहीं डेमेज कंट्रोल करना मुश्किल होना था। हलांकि महेश्वर सिंह को पार्टी ने पूरी तरह से साइडलाइन कर रखा है लेकिन वर्तमान स्थिति में महेश्वर सिंह को जहां कांग्रेस कैडर प्राप्त होना था वहीं भाजपा से संबंधित लोगों का सिंपेथी का वोट भी महेश्वर सिंह ने बटोरना था। इसके अलावा महेश्वर सिंह के पास अपना वोट बैंक भी सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों में मौजूद है। लेकिन महेश्वर सिंह एक दम पलट गए और उनका मन पार्टी छोड़ने का नहीं किया और पार्टी में ही डटे रहेंगें। उन्होंने कहा कि जब तक प्राण है तब तक में लोगों को नहीं छोड़ सकता और हमने मोदी को कामयाब करने के लिए काम करना है और बाकी बातों पर ध्यान नहीं देना होगा। गौर रहे कि इससे पहले जयराम ठाकुर भी महेश्वर सिंह को मनाने आए थे लेकिन वे नहीं माने थे लेकिन अब वे अपने कार्यकर्ताओं के आगे झुक गए हैं।