हरियाणा में भाजपा-जजपा का गठबंधन टूटा,CM खट्टर ने दिया इस्तीफा


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

तूफान मेल न्यूज,चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जजपा) का गठबंधन आखिर टूट गया है और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपनी कैबिनेट सहित इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा सीट के बंटबारे को लेकर यह गठबंधन टूट गया है। बताया जा रहा है कि जजपा हरियाणा में 1 से 2 लोकसभा सीटें मांग रही थी, जबकि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन सभी 10 सीटों पर खुद लड़ने के पक्ष में है। हालात को देखते हुए भाजपा ने पर्यवेक्षक के तौर पर अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ को चंडीगढ़ भेजा है।

बताया जा रहा है कि खट्टर आज दोपहर बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री की शपथ फिर से लेंगे।


हरियाणा में जजपा से गठबंधन टूटने के बाद भी बहुमत भाजपा के ही पास है। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं। जिसमें से भाजपा के पास 41 सीटें है जबकि 6 निर्दलीय और एक हलोपा विधायक का समर्थन है।बहुमत के लिए 46 सीटें चाहिए। इस तरह भाजपा के पास 48 विधायक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!