बड़ी खबर: CM सुक्खू ने दिया इस्तीफा,शाम तक चुना जाएगा नया नेता

Spread the love

तूफान मेल न्यूज शिमला। मंत्री और विधायकों की नाराजगी के बीच हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस शाम तक नए नेता का चयन कर सकती है। पार्टी ने विधायकों से बातचीत के लिए ऑब्जर्वर्स भेजे हैं। विक्रमादित्य सिंह के इस्तीफे के करीब एक घंटे बाद यह कदम उठाया। पूर्व मुख्यमंत्री
वीरभद्र के बेटे विक्रमादित्य ने नाम लिए बिना सीएम सुखविंदर सुक्खू पर अपमानित करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि विधायकों को भी नजरअंदाज किया गया, जिसका नतीजा कल दिखाई दिया। अब गेंद आलाकमान के पाले में है।”
क्रॉस वोटिंग करने वाले एक विधायक राजेंद्र राणा ने कांग्रेस हाईकमान से सुक्खू को CM पद से हटाने की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!