देखें वीडियो: कुल्लू में भाजपा ने मनाया हर्ष की जीत का जश्न

Spread the love

तूफान मेल न्यूज,कुल्लू

देखें वीडियो:

भाजपा नेता हर्ष महाजन के राज्य सभा सांसद निर्वाचित होने पर जिला भाजपा ने जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल की अध्यक्षता में लड्डू वितरित कर  खुशी जाहिर की। जिला भाजपा के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में  रथ मैदान एकत्रित हो कर एक दूसरे को लड्डू खिला कर खुशी जाहिर की।भाजपा पदाधिकारियों ने अपने राष्ट्रीय व
प्रदेश नेतृत्व के पक्ष में जम कर नारेबाजी की।जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने बताया कि भाजपा नेता हर्ष महाजन के राज्य सभा सांसद निर्वाचित होने पर कांग्रेस पार्टी की नाराज़गी जगजाहिर हुई है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता नरोतम ठाकुर,पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा,जिला महामंत्री अमर ठाकुर,बलदेव महंत,जिला भाजपा उपाध्यक्ष तरुण विमल,जिला सचिव नैना शर्मा,जिला भाजपा प्रवक्ता रुक्मणि जोशी, सौरभ भारद्वाज,जिला कार्यालय प्रभारी विवेक भारद्वाज,जिला भाजपा मीडिया प्रभारी श्याम कुल्वी,सह मीडिया प्रभारी लोकेश भवानी, अजय ठाकुर,सहित जिला पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!