बंजार भाजपा महिला मोर्चा द्वारा लारजी में शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

तूफान मेल न्यूज,बंजार। भाजपा द्वारा पूरे देश में आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र जन जन तक केंद्र सरकार की नीतियों व योजनाओं को पहुँचाने के लिए विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं। बूथ स्तर तक संगठन द्वारा कार्यक्रमों के सफल क्रियानवान के लिए नियोजित तरीक़े से अभियान चलाए जा रहे हैं। स्वयं सहायता समूहों व विभिन्न एनजीओ में सक्रिय कार्य कर रहीं महिलाओं तक सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने के लिए शक्ति वंदन अभियान भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाया जा रहा है।

इसी के तत्वाधान में शनिवार को लारजी में भारतीय जनता महिला मोर्चा मंडल बंजार द्वारा शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 के क़रीब महिलाओं ने भाग लिया जिन्हें केंद्र सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूहों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई व योजनाओं से अधिकाधिक लाभ प्राप्त करने की बात कही गई। कार्यक्रम में बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र शौरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं को विधायक द्वारा सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर विधायक सुरेन्द्र शौरी ने कहा कि “पिछले साढ़े 09 वर्षों में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नारी की गरिमा व सुरक्षा और उनके सम्मान व स्वावलंबन के लिए बेहतर वातावरण बनाया गया है।” महिलाओं की जनप्रतिनिधित्व में भागीदारी को केंद्र की मोदी सरकार ने सुनिश्चित किया है। आज देश की प्रगति में महिलाओं की हिस्सेदारी बराबरी की है, अत: विकास की श्रृंखला में महिलाओं की भूमिका अति महत्वपूर्ण है।
विधायक शौरी ने कहा है कि जल्द ही विधानसभा स्तर पर इस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!