तुफान मेल न्युज,मंडी
जिला मंडी में उपमंडल सुंदरनगर की निहरी तहसील के एक अग्निकांड पेश आया है। यहां नेहरा गांव में एक तीन मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। हालांकि गनीमत यह रही कि अग्निकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन पीड़ित परिवारों को लाखों का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक, देर रात नेहरा गांव में भाग सिंह और कला देवी के तीन मंजिला स्लेटपोश मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। घटना के दौरान परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सोए हुए थे। आसपास के लोगों ने घरवालों को आग लगने की सूचना दी। जिसके बाद दोनों परिवारों के लोग घर से बाहर निकल गए। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। जिसके बाद स्थानीय लोग तुरंत ही मौके पर मदद के लिए पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लाया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते मकान जलकर राख हो गया। घर सड़क से दूर होने के चलते अग्निशमन विभाग के वाहन भी वहां नहीं पहुंच सके। पीड़ितों ने बताया कि अग्निकांड में उनकी करीब 65 लाख की संपत्ति जल गई है। हालांकि गनीमत यह रही कि अग्निकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
एसडीएम गिरीश समरा ने बताया नायब तहसीलदार ने मौका पर पहुंच कर प्रभावित दोनों परिवारों को प्रशासन की ओर से 20-20 हजार के साथ तिरपाल और कंबल सहायता के तौर पर दिए है। उन्होंने बताया आगजनी में हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाएगी।