देखें वीडियो,,,,,सराज घाटी की सुप्रसिद्ध करथा फागली शुरू,दर्जनों मुखोटा धारियों ने किया नृत्य

Published On:

तूफान मेल न्यूज,बंजार।

देखें वीडियो,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

जिला कुल्लू की सराज घाटी का सुप्रसिद्ध करथा फागली उत्सव शुरू हो गया है। पल्दी घाटी कंढी गांव के साथ लगते करथनाग के मंदिर में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से मुखोटा धारी लावलश्कर के साथ यहां पहुंच गए हैं और नृत्य में जुट गए हैं। इसी बीच अश्लील गालियों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कोटला गांव से बराघ मंडीहाला भी यहां पहुंच गया है। इसके अतिरिक्त पढारणी गांव से शोट मंडीहाला दर्जनों मुखोटों के साथ वहां पहुंच गया है। शोट नामक मुखोटा सबसे आगे नृत्य करता है इसके पीछे एक इतिहास जुड़ा है। लिहाजा 100 से अधिक मुखोटा धारी यहां नृत्य करते हैं। इस पूरे आयोजन को देव-दैत्य के युद्ध से जोड़ा जाता है।