तूफान मेल न्यूज,आनी:-विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत. आनी खंड की कराणा और कराणा -1 पंचायत में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे विभिन्न विभागों के कर्मचारियों द्वारा जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में भाजपा के ग्राम केंद्र अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि बतौर शिरकत करते हुए कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से चलाई गई विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों को सुविधाएं उपलब्ध हो रही है और जनता इसका भरपूर लाभ उठा रही है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टर पंकज. प्रभा सिंह निधि शर्मा ने बीपी. शुगर के निशुल्क चैकअप करवाया तथा स्वास्थ्य संबन्धी जानकारी के अलावा आयुष्मान व आभा कार्ड के बारे जानकारी दी। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुषमा ने आंगनबाड़ी के तहत जानकारी दी। वैटनरी फार्मासिस्ट विजय कुमार ने पशु पालन विभाग की योजनाओं के बारे जानकारी दी। पंचायत सचिव हरिकृष्ण कटोच ने मनरेगा तथा विभिन्न योजनाओं के बारे जानकारी दी। इस अवसर पर नोडल अधिकारी पुष्पा. आशा कार्यकर्ता मंजू देवी. वीना देवी. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीनाक्षी. पंचायत उपप्रधान केवल कृष्ण. राजकुमार. सहित कई महिला मंडल व स्वयं सहायता समूह की सदस्य मौजूद रहीं।
कराना में बताई केंद्र सरकार की योजनाएं
