तूफान मेल न्यूज,आनी:- जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल. विधायक आनी लोकेन्द्र कुमार.पूर्व एपीएमसी चेयरमैन कुल्लू एंव लाहौल स्पीति अमर ठाकुर से सलाह मशवरा करने के पश्चात आनी मंडल के अध्यक्ष योगेश भार्गव ने कार्यकारिणी का विस्तार किया .जिसमे भाजपा के कर्मठ सदस्यों को शामिल किया गया है। मंडल महामंत्री योगेश वर्मा ने कहा कि आनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा अपना कुनवा बढ़ा रही है। मंडल अध्यक्ष ने मंडल में
लीला चंद को उपाध्यक्ष.सुभाष चौहान.भूपेंद्र ठाकुर को सचिव.सुनील वर्मा को प्रवक्ता.गुरदयाल जोशी को मिडिया सयोंजक,प्रताप ठाकुर को सह प्रभारी,इंद्रपाल को सह प्रवक्ता.देवराज चौहान को सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई है। मण्डल अध्यक्ष योगेश भार्गव ने कहा कि अभी आगे भी भाजपा मंडल का विस्तार किया जाएगा ताकि भाजपा मंडल पूर्ण रूप से लोकसभा चुनावों के लिए तैयारी कर सके। योगेश भार्गव ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व से चर्चा करने के उपरांत यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी
भाजपा मंडल आनी ने किया मंडल विस्तार
