तूफान मेल न्यूज,कुल्लू।
हयूमैन वेलफेयर सोसाइटी के चुनाव संस्था के कार्यलय में संस्था के पूर्व अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए। जिसमें नरेश गौरव को संस्था का अध्यक्ष चुना गया और अमीत शर्मा को उपाध्यक्ष व दीपक शर्मा को सचिव चुना गया। इसके अतिरिक्त कपिल देव को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं भुवनेश्वर राणा, वलदेव ठाकुर अशवनी गुलेरिया, व हेमराज वर्मा को संस्था का कार्यकारी सदस्य चुना गया।
नरेश गौरव बने हयूमैन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष
