नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर दशहरा पर्व में भगवान रघुनाथ जी के दर्शन करने पहुंचे
तूफान मेल न्यूज, कुल्लू
देखें वीडियो,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
वे यहां ढालपुर मैदान में भगवान रघुनाथ जी के कैंप में पहुंचे और वहां रघुनाथ जी के दर्शन किए। इसके बाद वे दशहरा मैदान में देवी देवताओं के टेंटों में गत रात्रि हुए भयंकर अग्नि कांड में पीड़ितों से मिलने दशहरा मैदान पहुंचे।

जहां उन्होंने पीड़ित देउलुओं से उनका दुख दर्द सांझा किया।इसके उपरांत वोह क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे जहां पर उन्होंने इस अग्नि कांड में बुरी तरह झुलसे व्यक्ति का हाल जाना।उन्होंने इस अग्निकांड पर अफसोस व्यक्त किया।

इस अवसर पर उनके साथ बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी,आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार,
प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित सूद,जिला अध्यक्ष अरविंद चंदेल,जिला महामंत्री अमर ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष तरुण विमल,जिला प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज,जिला मीडिया प्रभारी श्याम कुल्वी,सहित विभिन्न मोर्चे के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
