तफान मेल न्यूज,ऊना।
जिला ऊना में अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार व्यक्ति को बुरी तरह से रौंद डाला जिसके चलते उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
इसके साथ ही अज्ञात वाहन चालक की तलाश भी शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम मूर्ति (48) निवासी धुंदला साइकिल पर सवार होकर जा रहा था।
इसी दौरान हाईवे पर धुंदला के समीप ननावीं में पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हुआ जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल बंगाणा पहुँचाया गया।
यहां से चिकित्सकों ने व्यक्ति की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया मगर व्यक्ति की जान नहीं बचाई जा सकी। एसएचओ अनिल कुमार ने पुष्टि की है।
साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,दर्दनाक मौत
