तूफान मेल न्यूज, मंडी
जिला मंडी में मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर के अपरोच रोड पर एक 50 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों में महिला की हत्या भी कर दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, कुछ शराबी मजदूरी करने के बाद वापिस जा रहे थे। इस दौरान अपरोच रोड पर उन्होंने एक महिला के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।जिसके बाद उन्होंने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने महिला का दुपट्टे से गला घोंटा और हत्या कर दी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।