तूफान मेल न्यूज,शिमला।
हिमाचल प्रदेश में पंजाब के मोहाली की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में अभी तक आरोपी की गिरफ्तार नहीं हुई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मोहाली की 33 साल की युवती ने शिमला के एक युवक पर उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए हैं।
युवक भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का पदाधिकारी भी रहा है और वह पूर्व मंत्री का खास भी बताया जा रहा है। अप्रैल 2023 का यह मामला है, युवती ने 3 अक्टूबर को थाने में शिकायत दर्ज करवाई। युवती ने बताया कि वह दोनों होटल कारोबारी है और इसी के चलते दोनों की जान पहचान हुई थी।
पुलिस इस मामले में हर पहलू को देखकर आगे बढ़ रही है। उधर, शिमला पुलिस के आला आधिकारियों ने बताया कि बालूगंज में धारा-376, 354, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हुई है।