तूफान मेल न्यूज,कुल्लू। प्रसिद्ध समाजसेवी एवं जगनाथी माता पुईद के पुजारी सुभाष चंद्र शर्मा आज माता अंबिका के प्रसिद्ध उत्सव नाउ हूम पहुंचे और वहां माता के मंदिर में जाकर माथा टेका और आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माता अंबिका के दर्शनों से हर मनोकामना पूरी होती है। उन्होंने कहा कि नाउ हूम माता का प्रसिद्ध उत्सव है और इस दिन हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन पाकर पुण्य कमाते हैं। गौर रहे कि आज माता अंबिका का उत्सव है और यहां माता की चेलियां बुरी शक्तियों को भगाती है। इस दिन राघड़ गांव से लोग माता के आभूषण रात को मशालों के साथ नाउ गांव को लाते हैं और माता के रथ को सजाते हैं। यहां उंन्होने श्री गणेश जी (नाऊ) के दर्शन भी किए और आशीर्वाद लिया।
