भगवान नारसिंह तथा देवता पिरड़ी महादेव ने की गांव की परिक्रमा
तूफान मेल न्यूज,कुल्लू।
जिला कुल्लू मुख्यालय स्थित गांव बदाह में “टाला” उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गाया। इस उत्सव में स्थानीय देवता पिरड़ी महादेव तथा नारसिंह देवता ने भाग लिया।
स्थानीय निवासी एवं देवता के कारदार राजेश कुमार ने बताया कि इस प्रकार का यह अनूठा उत्सव 12 वर्षों बाद किया जाता है। इस उत्सव में
बड़ा देवता भगवान नारसिंह 12 वर्षों बाद अपनी पालकी में बैठते हैं और पूरे गांव की परिक्रमा करते हैं।
देवतागण यहां पधार कर बुरी
शक्तियों, व्याधियों एवं किन्हीं अनिष्ठ होने वाली दुर्घटनाओं का तालते हैं ताकि क्षेत्र में स्मृद्धी एवं खुशहाली बरकरार रहे। इसके बाद यह उत्सव अब 2035 में आयोजित होगा