मधुसूदन शर्मा ने की भाजपा मंडल आई टी संयोजकों सहित जिला आई टी टीम की घोषणा।

Spread the love

तूफान मेल न्यूज,कुल्लू
जिला भाजपा आई टी संयोजक मधुसूदन ने जिला भाजपा के सभी चारों मण्डल संयोजकों की नियुक्ति कर दी है।मधुसूदन शर्मा ने बताया कि जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल,प्रदेश भाजपा आई टी संयोजक अनिल ढढवाल,मंडी संसदीय क्षेत्र के भाजपा आई टी संयोजक आशीष शर्मा एवम् जिला के सभी वरिष्ठ नेताओं चारों मण्डल अध्यक्षों से चर्चा के उपरांत उन्होंने जिला कुल्लू भाजपा के चारो मंडलों के आई टी संयोजकों की नियुक्ति कर दी है। विजय ठाकुर को भाजपा कुल्लू मंडल का संयोजक,जीत ठाकुर को भाजपा मनाली मंडल का संयोजक,जगदीश ठाकुर को बंजार मंडल का संयोजक व राजेश काइथ को आनी भाजपा मंडल का संयोजक बनाया गया है। उन्होंने इसके साथ ही सभी मंडलों के सह संयोजकों सहित जिला कार्यकारिणी सदस्यों की भी घोषणा कर दी है।मुकेश सूद कुल्लू मंडल,अमित आर्य मनाली मंडल,हीरा लाल बंजार मंडल व
हंस राज पटेल आनी मंडल सह संयोजक होंगे । सुनीता जमवाल, सुशीला ठाकुर,ललित कुमार,योग राज हरीबंश,हरीश शर्मा,राज केवला,कल्पना शर्मा को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। जिला भाजपा आई टी संयोजक मधुसूदन शर्मा ने सभी नव नियुक्त मंडल संयोजकों सहित जिला भाजपा आई टी टीम से आग्रह किया कि पूरी जिला टीम संगठन की मजबूती के कार्य में जुट जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!