तूफान मेल न्यूज, शिमला।
प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश को राज्य आपदा घोषित करने का बड़ा निर्णय लिया है। हालांकि इस संबंध में अभी नोटिफिकेशन जारी नहीं हुई है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल को राज्य आपदा घोषित करने को लेकर शाम तक अधिसूचना जारी की जाएगी। वहीँ, स्टेट डिजास्टर घोषित होने के बाद प्रदेश में राहत एवं बचाव कार्य में तेजी आ सकेगी। सरकार ज्यादा फोकस के साथ तबाह हुए इन्फ्रास्ट्रक्चर को दोबारा बनाने और प्रभावितों के राहत एवं पुनर्वास के लिए कार्य करेगी। इसके लिए सरकार को अतिरिक्त फंड का भी प्रावधान करना होगा।
बता दें, प्रदेश में अब तक लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में इतनी बड़ी आपदा आई है लेकिन चारों सांसद आपदा में भी राजनीति कर रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के सवाल पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि यह केंद्र का अधिकार है। उन्होंने राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का मामला केंद्र से उठाया है।