तूफान मेल न्यूज, शिमला।
हिमाचल प्रदेश में पिछले 72 घंटों से लगातार जारी रही बारिश ने तबाही मचा दी है। जगह-जगह बादल फटने और भूस्खलन से अब तक 58 लोगों की मौत गई।
इस बीच अब खबर आ रही है कि शिमला के कृष्णानगर विष्णु मंदिर क्षेत्र में बड़ा भूस्खलन हुआ है। करीब छह भवनों के ढहने की सूचना है।
दो से तीन और मकानों को खतरा पैदा हो गया है। भूस्खलन में नगर निगम का इकलौता स्लॉटर हाउस भी जमींदोज हो गया है। पार्षद बिट्टू कुमार के अनुसार दो लोग मलबे में दबे हुए हैं।
मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पहले ही यहां दरारें शुरू हो गई थीं। ऐसे में लोग अपना सामान भी निकल रहे थे, उतने में हादसा हो गया।