तूफान मेल न्यूज, शिमला। हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिन बारिश से राहत के आसार नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले 96 घंटे के लिए तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले अधिकांश भागों में बारिश का पूर्वानुमान है।
इस दौरान कुछेक स्थानों पर भारी बारिश और बादल फटने जैसी घटनाएं भी हो सकती है। इससे नदी-नालों में अचानक जल स्तर बढ़ सकता है। इसे देखते हुए जनता को उफनते नदी-नालों के आसापस और लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में नहीं जाने की एडवाइजरी दी गई है।
सिरमौर में सबसे ज्यादा 981.5 MM बारिश
प्रदेश में जुलाई महीने के दौरान नॉर्मल से 109 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। एक से 23 जुलाई के बीच अमूमन 184.1 मिलीमीटर नॉर्मल बारिश होती है, लेकिन इस बार 384.7 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। सिरमौर जिले में सबसे ज्यादा 981.5 मिलीमीटर हुई है।
44 लोगों की लैंडस्लाइड व फ्लैड फ्लड में मौत
नॉर्मल से कहीं ज्यादा भारी बारिश की वजह से प्रदेश में जान व माल का भारी नुकसान हुआ है। 24 जून से अब तक 158 लोगों को विभिन्न कारणों से जान चली गई है। इनमें 44 लोगों की मौत लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड की चपेट में आने से हुई है। इसी तरह 189 लोग घायल और 12 लोग फ्लैड फ्लड व बाढ़ की चपेट में आने से लापता है।
696 सड़कें बंद
प्रदेश में 696 सड़कें बंद पड़ी है। इनमें अधिकांश सड़कें 13 दिन से अवरुद्ध पड़ी है। इससे 700 से ज्यादा रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित हुई है। बसों के नहीं चलने से लोगों की आवाजाही पर बुरा असर पड़ा है।