पारला भुन्तर में आज बाढ़ से हुए नुक्सान का जायजा लेते हुए क्या बोले जेपी नड्डा देखें वीडियो,,,,,,,,,,,,,,,


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

तूफान मेल न्यूज, कुल्लू।

देखें वीडियो,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

जेपी नड्डा ने किया भुंतर व मनाली का दौरा

आपदा की घड़ी में केंद्र सरकार प्रदेश के साथ: जेपी नड्डा
कहा, बाढ़ प्रभावितों की मदद करेगी केंद्र सरकार

तूफान मेल न्यूज, भुंतर ।

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों जो आपदा आई है उससे करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। लेकिन इस आपदा की घड़ी में केंद्र की भाजपा सरकार हिमाचल प्रदेश के साथ है और केंद्र सरकार के द्वारा हिमाचल की हर संभव मदद की जाएगी। यह बात पाला भुंतर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहीं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यहां पर बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा किया और स्थानीय लोगों के साथ भी मुलाकात की। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मनाली का भी दौरा किया और वहां पर भी बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पहले दिन से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल सरकार के संपर्क में है और सरकार के द्वारा राहत राशि भी जारी कर दी गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश की मदद के लिए आर्थिक रूप से और अधिक मदद भी जारी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि बाढ़ के चलते सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं ऐसे में सभी लोगों का यह कर्तव्य बनता है कि वह प्रभावित परिवार की मदद करें और उन्हें राहत प्रदान करें। भाजपा के कार्यकर्ता भी प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद कर रहे हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और वे केंद्र सरकार के मंत्रियों के संपर्क में भी है। अब इस पूरी स्थिति से एक बार फिर से केंद्र के गृह मंत्रालय, प्रधानमंत्री कार्यालय को सूचित किया जाएगा। ताकि हिमाचल प्रदेश की मदद हो सके और हिमाचल प्रदेश एक बार फिर से विकास की राह पर आ सके। वही इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष राजीव बिंदल भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!